मधेपुराएक घंटा पहले
कोरोना के 2 वर्ष बाद इस बार जिले का मुख्य समारोह स्थल बीएन मंडल स्टेडियम में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक देशप्रेम की अलख जगी। जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई।
जिले भर में जगह-जगह सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में शान से तिरंगा को लहराया गया। जिले का मुख्य कार्यक्रम बीएन मंडल स्टेडियम में हुआ, जहां जिला पदाधिकारी श्याम बिहारी मीणा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डीएम और एसपी ने परेड को सलामी ली। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने जिले के विकास योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

जिले के मुख्य मुख्य समारोह स्थल बीएन मंडल स्टेडियम में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ डिटेक्टर मशीन भी लगाए गए थे। वही बम स्कॉड को भी बुलाया था। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल की अतिरिक्त रूप से तैनाती की गई।

गणतंत्र दिवस को लेकर इस बार स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस दौरान शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वही मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी।

ताकि प्रभातफेरी में शामिल बच्चों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो। स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। वही बीएन मंडल विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. डॉ. आर. केपी रमण ने झंडोत्तोलन किया।

मधेपुरा सिविल कोर्ट में प्रभारी जिला जज विनोद कुमार गुप्ता और सिंहेश्वर पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं राजद कार्यालय में जिला अध्यक्ष जयकांत यादव, जदयू कार्यालय में जिला अध्यक्ष गुड्डी देवी और भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।