बांका10 मिनट पहले
बांका में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
बांका के पूरे जिले में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को आन बान शान से लहराया तिरंगा।गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सह सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने झंडोत्तोलन किया तथा सुरक्षा बलों के साथ परेड की सलामी ली।जिला प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यक्रम शहर के आरएमके मैदान में संपन्न हुआ।जहां डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डॉ सत्यप्रकाश सहित सभी वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।जबकि पुलिस लाइन में एसपी ने ध्वजारोहण किया।
गुरुवार की सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक झंडोत्तोलन किया गया
गुरुवार कि सुबह से ही गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिले में जश्न का माहौल रहा। जगह जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। मैदान पर पांच टुकड़ी परेड में शिरकत किया। इसमें भी बीएमपी महिला एवं पुरुष,सैप, डीएपी, गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल हुए। बांका के आरएमके मैदान पर गुरुवार की सुबह डीएम ने तिरंगे को सलामी दिया। पूरा मंच तिरंगा के रंगों से रंगा नजर आया।
झंडोत्तोलन के अवसर पर बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं राष्ट्रगान के माध्यम से देश के गौरव शील इतिहास का गुणगान किया। देश के राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं की झांकियों से मैदान गुजार रहा। मुख्य मंच को आकर्षक तरीके से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों एवं थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया।सभी जगह पर प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस गौरव छन के मौके पर परेड में शामिल पुलिस एवं फौज द्वारा सलामी देकर ध्वज का सम्मान किया गया। गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरकारी एवं निजी कोचिंग संस्थानों में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
गणतंत्र दिवस पर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट था। एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर जिले के सभी थानेदार गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर अपने अपने क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सर्च अभियान चलाकर अलर्ट मूड में रही।

