सीवान2 मिनट पहले
सीवान में संदिग्ध हालत में 3 लोगों की मौत हो गई है। 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 6 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। सीवान सदर अस्पताल में 7 लोगों का इलाज चल रहा है। अभी और भी आगे मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
स्थानीय लोग जहरीली शराब पीने से मौत की बात कह रहे हैं। इधर, स्थानीय प्रशासन ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। परिजनों को मीडिया से बात करने पर रोक लगा दी गई है। पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।
रविवार देर रात्रि सीवान सदर अस्पताल में दो लोगों से दम तोड़ दिया था। वहीं देर शाम सदर अस्पताल पहुंचते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। संदिग्ध स्थिति में मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।
घटना में जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे का कहना है कि अभी कुछ नहीं कर सकते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आखिर इतने लोगों की मौत क्यों हो रही है और तबीयत क्यों खराब है यह जांच का विषय है। मामला जिले के लकड़ी नवीगंज ओपी थाना क्षेत्र के बाला गांव और भोपतपुर का है।

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।
गांव और सदर अस्पताल में प्रशासन का भारी पहरा
घटना के बाद सीवान सदर अस्पताल और बाला और भोतपुर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। मृतक के परिजनों से बात करने पर रोक लगा दी गई है। परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जिला प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा करने की बात कर रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अगले कुछ और भी लोगों की मृत्यु होने की घटना सामने आ सकती है।