औरंगाबाद नगर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

माला पहनाकर नेताओं का स्वागत करते।
शहर के आईएमए हाॅल में लोजपा रामविलास की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया। पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक व सदस्यता प्रभारी संजय रविदास ने कहा कि पार्टी ने पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
जब हम 50 लाख सदस्य बना लेंगे तो चिराग पासवान प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़कर सदस्य बनाएं। जब पार्टी से लोग जुड़ेंगे तभी आपका पार्टी मजबूत होगी ।संसदीय बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनू सिंह व जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी सुधीर शर्मा ने कहा कि जिले में 30,000 सक्रिय सदस्य बनाएंगे। सभी सदस्यों का कार्ड भी बनेगा।
बिहार का ताज चिराग पासवान का होगा। पार्टी की मजबूती तब होगी जब आप ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे। बिहार सरकार में सभी तंत्र में फेल हो गया है। तानाशाही चरम सीमा पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इनको बिहार का तीसरा पार्टी बना दिया।
आने वाले समय में जनता दल यू का नामो निशान नहीं रहेगा। इस सरकार से जनता उब चुकी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सरूण पासवान, प्रदेश सचिव विजय यादव, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मार्कंडेय त्रिवेदी, महिला सेल जिला अध्यक्ष रंजू वर्मा, प्रदेश सचिव विजय कुमार अकेला, रंजीत पासवान, सुरेश पासवान, नीतू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सदर दिलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।