बांका12 मिनट पहले
बांका में नकाबपोश 5 बदमाशों ने हथियार के बल पर एक रेलवे कर्मचारी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी नकाबपोश बदमाश फरार हो गया था। पुलिस लूटपाट की घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।रेलवे कर्मचारी से 2 हजार नगद सहित अन्य सभी कागजात लूटकर फरार हो गया।
घटना सोमवार संध्या 4:45 की है। जानकारी के अनुसार बांका के रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर पुल के पास बाइक से गुजर रहे एक रेल कर्मचारी से 5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत माहूचक निवासी मिथिलेश कुमार जो रेलवे कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। जो अपने छोटे भाई के साथ घर जा रहा था।इसी क्रम में मिर्जापुर पुल के पास अचानक बाइक सवार दोनों भाइयों को पांच नकाबपोश बदमाशों ने रोककर हथियार के बल पर पर्स छीन लिया। जिसमें रखें 2 हजार नगद पैसा,एटीएम,कार्ड आधार कार्ड,पैन कार्ड सहित अन्य कागजात लूट कर फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में पीड़ित द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन किया।तब तक सभी नकाबपोश बदमाश भागने में सफल हो गए। दिल तोड़ना स्थानीय पुलिस ने आसपास जगह पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाई। लेकिन सभी नकाबपोश बदमाश भागने में सफल रहा।
सोमवार को थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि लूटपाट से संबंधित आवेदन प्राप्त हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है। रेलवे कर्मचारी जयेश कुमार ने बताया कि मैं अपने छोटे भाई के साथ घर जा रहा था। इसी क्रम में मेरी बाइक ब्रोकर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर सब सामान लूट लिया।