बक्सर2 घंटे पहले
5 हजार लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
बक्सर जिले में गणतंत्र दिवस से पूर्व बुधवार को 250 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अंत्योदय सेवा संस्थान के संयोजक गिट्टू तिवारी के नेतृत्व में निकाली गयी। तिरंगा यात्रा स्टेशन से लेकर अंबेडकर चौक,ज्योति चौक व पुलिस चौकी होते हुए शहीद भगत सिंह पार्क होते हुए गोलम्बर के रास्ते स्टेशन रोड की तरफ निकली हुईं है।इस यात्रा में बक्सर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्रा के अलावे सैनिक संघ और जिले बुढ्ढे बच्चे और जवान हाँथ में तिरंगा लिए आगे बढ़ रहे थे।
जगह जगह पर किया गया स्वागत
शहर में इस भव्य तिरंगा यात्रा का शहरवासियों ने जगह जगह स्वागत बजी पुष्प वर्षा कर देश के आन बान शान के प्रतीक को सलामी दी। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा जिन मार्गों से तिरंगा यात्रा गुजरी उन मार्गों पर परिचालन बंद कर दिया गया था। तिरंगा यात्रा में खासकर युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी दिखा रहे है।राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत युवाओं द्वारा तिरंगे को हाथों में लेकर राष्ट्र भक्ति नारे लगाये जा रहे थे ,जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
युवा वर्ग की दिखी भागीदारी
अंत्योदय सेवा संस्थान के संयोजक ने इस तिरंगा यात्रा में शामिल हजारो नगरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका सम्मान देना हैं।वहीं इस तिरंगा यात्रा के सम्मान में सभी वर्ग के लोगों ने एकजुटता दिखाई।साथ ही यह संदेश दिया कि ये तिरंगा हमारे देश की आन – बान और शान हैं और जब तक हम जिंदा रहेंगे इस तिरंगे की आन – बान और शान को कायम रखने हेतु इसके सेवा में सदैव तत्पर रहेंगें।

