भागलपुरएक घंटा पहले
पैरेड करते
भागलपुर में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है। दो साल कोरोना के कारण सभी तरह के कार्यक्रमों पर पाबंदी लगी थी। जिसके कारण कोई भी कार्यक्रम नहीं हो पा रहा था। लेकिन इस बार सभी प्रकारों के कार्यक्रमों पर छूट मिलने के बाद सैंडिस कंपाउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर फाइनल पैरेड की तैयारी हो रही है। इस बार सैंडिस कंपाउंड में कई तरह की झांकी निकाली जाएगी। भागलपुर का कतरनी चूड़ा व जर्दालू आम की झांखिया मुख्य रूप से रहेगी। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार 11 झांकियां निकाली जाएगी।
सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
सुब्रत सेन ने बताया कि दो वर्षों से लोग नहीं पहुंच रहे थे। इस बार भीड़ लगने की संभावना है। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वही जिलाधिकारी ने पैरेड कर रहे जवानों के प्रदर्शन को बेहतर बताया।
आम लोगों के लिए खुला रहेगा सैंडिस मैदान
दो वर्षों से कोरोन को लेकर सैंडिस में आम लोगों का इंट्री बन्द था। लेकिन इस बार लोग झांकी को देख पाएंगे। झंडा इस वर्ष प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा फहराया जाएगा। चारों तरफ बेरिकेडिंग भी की गई है। आम लोगों को बेरिकेडिंग के बाहर से झंडोत्तोलन देख पाएंगे। पैरेड में कई स्कूलों के एनसीसी के छात्र शामिल होंगे। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही है।