- Hindi News
- Local
- Bihar
- Muzaffarpur
- Chain Snatching In Front Of House In Muzaffarpur, The Tussle Continued For 2 Minutes, Two Rounds Of Firing For Fear Of Being Caught
मुजफ्फरपुर32 मिनट पहले
मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। मंगलवार शाम को अपराधियों ने एक महिला के गले सें सोने की चेन छिनतई कर लिया। महिला व उसकी बेटी के चीखने चिल्लाने लगी। एक बदमाश को महिला ने पकड़ भी लिया। बेटी के चिल्लाने पर दो राउंड फायरिंग भी किया। हालांकि, इस दौरान दोनों बाल बाल बच गई। फिर, अपराधी मौके से फरार हो गए। मामला जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र इलाके का है।
जहां बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। महिला मिठनपुरा निवासी मंजु देवी है। उसकी बेटी पूजा कुमारी है। घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई। मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। लोगो ने मामले की जानकारी मिठनपूरा थाने की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस का कहना है की जांच की जा रही है। महिला का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।
एक्ससाइज कर लौटी थी घर, घर के पास पहुंचे बदमाश
महिला मंजु देवी ने बताया की उनके जोड़ो मे तकलीफ रहती है। इसको लेकर वह एक्ससाइज करने पक्की सराय चौक जाती है। आज भी वह गई थी। बेटी पूजा के साथ लौट रही थी। घर पर पहुंची थी। बेटी स्कूटी लगा रही थी। वे गेट अंदर घुसने वाली ही थी की दो बदमाश आ गए। बेटी ने पूछा भी क्या काम है। इतने देर मे ही बदमाश गेट पर ही चेन छिनने लगे।
उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया। खींचतान होने लगी। बेटी चिल्लाने लगी। इसपर बदमाश ने कहा की बेटी को गोली मारो। दूसरे ने फायर कर दिया। फिर, पिस्टल के बट से हमला किया। दूसरे फायरिंग वह छुट गया। फिर, दोनों भाग निकले। बताया की दोनों की उम्र करीब 50 वर्ष होगी। एक ने भूरे व दूसरे ने ग्रे रंग का जैकेट पहन रखा था।