भागलपुर4 घंटे पहले
खेलते हुए खिलाड़ी
भागलपुर में मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सैंडिस कंपाउंड में वॉलीबॉल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें करीब 200 बच्चे भाग लेंगे। यह आयोजन किट यूनिवर्सिटी के सिलवर जुबली को लेकर किया जा रहा है।
12 वीं तक के बच्चे ले सकते हैं भाग
वॉलीबॉल के इवेंट कोच नीलकमल राय ने बताया कि मिनी मैराथन का आयोजित की जा रही है। इसमें लगभग बच्चे नए होंगे। इस आयोजन से बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। जिले में मैराथन के प्रति रुचि बढ़ेगी।
2.5 किलोमीटर की होगी दूरी
मिनी मैराथन 2.5 किलोमीटर की रहेगी। इसके लिए रूट भी निर्धारित की गई है। सैंडिस कंपाउंड मैदान से कचहरी चौक, तिलकामांझी, कृषि भवन होते हुए पुनः सैंडिस में समापन होगा।
दोनों ही वर्ग के खिलाड़ी होंगे शामिल
इवेंट कोच ने बताया कि इसमें दोनों वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। दोनों ही वर्ग से 5 – 5 खिलाड़ियों को चयनित किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।
पहली बार हो रहा है मिनी मैराथन
नीलकमल राय ने बताया कि पहली बार जिले में मिनी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह देश के राजधानी में आयोजित हो रही है। जिला में सिर्फ भागलपुर में ही इसका आयोजन किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने में मदद मिलेगा। मैराथन को इससे नया खिलाड़ी मिलेगा।