नालंदा17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

परिजनों दोनों को टेम्पो से अस्पताल ले जाने के दौरान एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
नालन्दा जिला अंतर्गत हिलसा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में सिंचाई कार्य करने के दौरान बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से दो सहोदर भाई गम्भीर रूप से झुलस गए। जहां अस्पताल ले जाने के दौरान एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।मृतक मुन्नू प्रसाद के (18) वर्षीय पुत्र अश्वनी कुमार है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुन्नू प्रसाद अपनी पत्नी व चारो पुत्र के साथ खेत में धान रोपाई के कार्य मे लगे हुए थे। अश्वनी और काजू एक साथ धान प्रत्यारोपण के लिये मोरी का बोझा लेकर खेतों में जा रहा था। जबकि पीछे से दो भाई एक साथ बोझा लेकर आ रहे थे। तभी पूर्व से झूल रहे बिजली प्रवाहित तार के चपेट में अश्वनी और काजू आ गया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से झुलस गया। करंट लगते ही खेतो में कार्य कर रहे किसान व मजदूरों के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।
परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिये अश्वनी को हिलसा अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि काजू कुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। जहाँ हालत नाजुक बताई जा रही है।शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन लेकर चले गए।
ग्रामीणों की मानें तो यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ है। विद्युत प्रवाहित तार पहले से ही काफी नीचे झूल रहा था। कई बार विभाग को इसे मरम्मत के लिये शिकायत किया गया। लेकिन विभाग के द्वारा दुरुस्त नही किया जा सका। सिर पर मोरी का बोझा होने के कारण बिजली प्रवाहित तार का पता नही चल सका और हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद जहाँ परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया आस पड़ोस के लोग मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे थे। हिलसा थानाध्यक्ष ने बताया की उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।