समस्तीपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हल्की वर्षा से ही ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र की करीब तमाम सड़कें जलप्लावित हो चुकी है। इसे लेकर स्थानीय निवासियों, राहगीरों, वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नाला निर्माण के लिए नगर परिषद को आवंटित किया गया राशि बेकार पड़ा बताया जाता है। इस पानी के लगने से लोगों को काफी दिककतें हो रही है। इसमें बीमारी का भी खतरा बना हुआ है। गंदे पानी के कारण कई बीमारियों का भी लोग शिकार हो सकते हैं। भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि नगर परिषद को नाला निर्माण के लिए आवंटित मोटी राशि यूं ही बेकार पड़ा है। और ताजपुरवासी को नाला नहीं बनने का दंश झेलना पड़ता है।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide