सीतामढ़ी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिला मंत्री राम आधार महतो की अध्यक्षता में प्रखंड के हिरोलवा गांव में हुई। किसानों की समस्या के साथ साथ ”हर घर तिरंगा” कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने का आवाह्न किया गया। पूर्व जिला मंत्री राम आधार महतो ने कहा कि देश का किसान हर परिस्थिति में देश के साथ खड़ा रहा है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने की जो अपील की गई है, इसमें किसान भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। इस संदर्भ में सभी गांवों में घूम-घूमकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। डाकघरों में उचित दर पर तिरंगा मिलना शुरू हो गया है। समाज के सक्षम लोगों से अपील की गई कि वे अपनी तरफ से यथासम्भव तिरंगा खरीदकर आम लोगों में वितरण करवाएं। इस बैठक में राम पुकार महतो, हरि साह, सिकंदर महतो, सतरोहन साह, राम बालक चौधरी, सचिन चौधरी, भोला महतो, फेकन राम, संजय चौधरी, विवेक सोनी, बिंदा महतो, राम चन्द्र महतो, देवेन्द्र पासवान, विनोद भंडारी, राजेश कुमार, पवन वर्मा, प्रभु महतो सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।