गढ़पुरा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
गढ़पुरा प्रखंड के सोनमा पंचायत भवन परिसर में रविवार को मुखिया रामकरण पासवान द्वारा पंचायत निधि से 200 तथा अपने निजी मद से 30 यानी कुल 230 जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मुखिया बताया कि सभी वार्डों के वार्ड सदस्य के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सूची बनवाकर कंबल का वितरण किया गया है।
मौके पर मुखिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के लिए समय-समय पर जिन्हें सहायता करने की क्षमता है ऐसे क्षमतावान लोगों को आगे बढ़कर समाज के लिए कुछ करना चाहिए। इससे किसी का धन घटता नहीं है। बल्कि लोगों की दुआ मिलती है। मौके पर उप मुखिया हरे राम पाल, वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीण मौजूद थे।
खबरें और भी हैं…
Contents
hide