पटना6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले सुशील मोदी ने जदयू के अंदर मचे घमासान के बीच बड़ा बयान दिया सुशील मोदी ने साफ कहा है कि सीएम नीतीश कुमार की NDA में वापसी हो सकती है। NDA में सीएम नीतीश कुमार की वापसी पर सुशील मोदी ने कहा कि फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। राजनीति में कुछ भी कहना मुश्किल है। पहले भी नीतीश कुमार एनडीए का हिस्सा रहे हैं। क्षेत्रीय दलों ने हमेशा ही बीजेपी की मदद ली है।
सुशील मोदी ने जदयू के अंदर मचे घमासान पर कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ने जो मुद्दा उठाया है, उसका जवाब नीतीश कुमार को देना चाहिए। स्वयं नीतीश कुमार ने कहा है 2025 का नेतृत्व तेजस्वी करेंगे। तो पक्का डील तो हुई है। मर्जर के बारे में भी सहमति बनी थी। उपेंद्र कुशवाहा ने अगर कमजोरी की बात की तो सच में जेडीयू कमजोर हो रही है। जदयू को पिछले चुनाव में 44 सीट क्यों आती, अगर जदयू कमजोर नहीं है तो। लालू यादव के लौटने के आने का इंतजार कीजिए। जो डील हुआ है, उस डील के अनुसार नीतीश ने काम नहीं किया तो मुख्यमंत्री के गद्दी से भी उन्हें हटना होगा।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर कहा कि नीतीश कुमार को जो कमजोर करेगा, वो खुद कमजोर हो जाएगा। नीतीश कुमार को कोई कमजोर नहीं कर सकता। राजद के साथ नीतीश कुमार की कोई डील नहीं हुई है। उपेंद्र कुशवाहा जो बोल रहे हैं। वहीं, जानते है क्यों बोल रहे हैं। अंगूर खंट्टे हैं यह कहावत चरितार्थ हो रही है। जीतन राम मांझी ने कोर्डिनेशन कमिटी की मांग की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति फैसला ले और सरकार चले, यह ठीक नहीं है। कोर्डिनेशन कमिटी बनाकर साथ में फैसला होना चाहिए। आरसीपी के बयान पर मांझी ने कहा कि आरसीपी सिंह मनोरंजन के लिए बात कहते रहते है। हमारे यहां थे तो सही था आज बोल रहे हैं।