- Hindi News
- Local
- Bihar
- Khagaria
- Health Deteriorated After Coming From Defecation In The Morning, Found Dead After Some Time; Bihar Bhaskar Latest News
खगड़िया44 मिनट पहले
खगड़िया जिले के गोगरी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा गार्ड की मंगलवार की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गई। होमगार्ड जवान की मौत की खबर मिलते ही मौके पुलिस पदाधिकारियों की टीम वहां पहुंचकर छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से पहले रेफरल अस्पताल गोगरी लाया गया।
मृत जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। रेफरल अस्पताल में मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों के आने के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के तेगाछी गांव निवासी राम सिंह के पुत्र अनिल कुमार सिंह बैच संख्या- 460348 के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे दो माह पूर्व से गोगरी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे।
न्यायालय भवन में ही एक कमरे में वे दो अन्य होमगार्ड जवानों के साथ रहते थे। सुबह घटना की जानकारी मिली तो एसडीपीओ मनोज कुमार, गोगरी थानाध्यक्ष विभा कुमारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी न्यायालय भवन पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान न्यायालय की सुरक्षा में तैनात जवान अनिल कुमार सिंह गार्ड रूम में बिछावन पर मृत पाए गए।
सुबह उठकर शौच गए थे, उसके बाद बिगड़ गई तबीयत
न्यायालय की सुरक्षा में तैनात साथी जवान रामविलास सिंह ने बताया कि मैं अनिल सिंह और रंजीत सिंह तीन लोग रात्रि ड्यूटी पर थे। हमलोग एक साथ कमरे में सोए थे। सुबह करीब 6 बजे अनिल कुमार सिंह उठकर शौच गए थे। वापस लौटे तो कहा कि मुझे बहुत गर्मी लग रही है और गला सूख रहा है। उन्होंने पानी मांगकर पी थी, उसके बाद फिर से सो गए। हमलोगों फ्रेस होकर कमरे में पहुंचे तो उन्हें जगाने लगा। मगर वे नहीं जगे और मृत पाए गए। जिसके बाद वरीय अधिकारी को घटना की जानकारी दी गई।