बक्सरएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट नशा छोड़ो शिक्षा से जुड़ो अभियान बक्सर के बैनर तले सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख की 192 वी जयंती समारोह का आयोजन बुनियादी विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के पंचायती विभाग के मंत्री मुरारी गौतम के अलावा विशिष्ट अतिथि राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्षा विद्या भारती, पूर्व विधायक हृदय नारायण सिंह, एस के सैनी द्वारा संयुक्त रुप से सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर और बुद्ध वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष नगेंद्र राम ने किया जबकि संचालन धर्मेंद्र एवं विद्यासागर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पटना विश्वविद्यालय के प्रो अकल राम, हाई कोर्ट की अधिवक्ता मिंकी सैनी, सरोज राजभर, पूर्व मुखिया जयप्रकाश ने 75 वर्ष की आजादी में शिक्षा एवं प्रतिनिधित्व में क्या खोया क्या पाया विषय पर सभी वक्ताओं में अपने महत्वपूर्ण विचार रखा। वही मंत्री मुरारी गौतम ने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के जीवन संघर्ष और शिक्षा के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में जीवन भर संघर्ष किया जिस पर विस्तृत प्रकाश डाला।
वही अन्य वक्ताओं ने स्कूल के सिलेबस में फातिमा शेख और सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष शिक्षा के क्षेत्र में कर्तव्य का निर्वहन कर पुस्तक में रचित होना चाहिए। साथ ही साथ नारी सशक्तिकरण पर जोर देकर संविधान की प्रस्तावना के उद्देश्य पर विचार करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नसीम अहमद सचिव गोप गुट, मंगल प्रसाद शिक्षक, आफताब आलम, संजय कुमार आदि रहे।