सहरसा6 मिनट पहले
ऑटो में बच्ची का शव थाने लाया गया।
बिहार के सहरसा में पिता ने 4 साल की मासूम को दबिया से गर्दन काट डाला। शव को बोर में रखकर नदी किनारे ही जमीन में दफना दिया। बच्ची पिछले 5 दिन से गायब थी। पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था।
घटना बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी गांव की है। निर्मम हत्या के बाद हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छापेमारी कर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगलवार को पत्नी से विवाद
लड़की के दादा सियाराम सहनी का कहना है कि मंगलवार रात में राजकुमार घर आया। पत्नी से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी ने विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीट दिया। इसके बाद पत्नी वहां से भागकर पड़ोसी के घर चली गई। बुधवार सुबह वह मायके चली गई। तभी से तनुजा भी गायब थी। परिजन ने खोजबीन की तो वह नहीं मिली।

राजकुमार सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को मामूम के दादा सियाराम सहनी ने अपने बेटे राजकुमार से पूछा कि तनुजा कहां है? तो उसने जवाब दिया कि मैंने उसे मारकर दफना दिया। यह बात सुनकर सियाराम सहनी दंग रह गए। इसके बाद परिजन के साथ तनुजा को खोजने पहुंचे तो नदी किनारे उसकी लाश मिली।
इधर, लड़की की नानी ने पुलिस में शिकायत की कि उसकी नातिन तनुजा लापता है। उसकी बेटी के साथ दामाद ने मारपीट की।

लड़की की लाश मिलने की सूचना पर जुटी लोगों की भीड़।
इधर, पुलिस पूछताछ में राजकुमार सहनी ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद मैंने तनुजा का काटकर नदी किनारे दफना दिया। मामले पर थानेदार अविनाश कुमार ने बताया कि घरेलू कलह में हत्या की बात सामने आ रही है। आरोपी राजकुमार सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।