गोपालगंजएक घंटा पहले
गोपालगंज में सांप ने महिला को डंसा
गोपालगंज में सरकारी अस्पताल के नाम सुनते ही लोगो के मन मे बेहतर चिकित्सकीय सुविधा नही मिलने का मन में ख्याल जरूर आ जाता है लेकिन इस ख्याल को एक परिजन उस वक़्त अपने मन से निकाल कर डॉक्टर को धन्यवाद दिया जब डॉक्टर ने सर्प दंश के शिकार एक महिला की अथक प्रयास के बाद जान बचाई। बताया जाता है कि यादवपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी नेहा देवी नाम की महिला को घर में कार्य करने के दौरान जहरीले सांप ने डंस लिया जिसके बाद उस महिला को आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर से इलाज के बाद महिला की हालत बिगड़ती चली गई।
इस दौरान ऐसा लगा कि अब महिला की मौत हो जाएगी उसे कोई बचा नहीं सकेगा। परिजन भी मान लिए की अब वह मर जाएगी। महिला के परिजनों ने नेहा देवी की जिंदगी की आस छोड़ दिए थे और उसे मरा समझकर रोने बिलखने लगे।लेकिन इसी बीच गोपालगंज सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर सतीश कुमार व डॉ विमान केशरी ने साबित कर दिया कि धरती के भगवान डॉक्टर होते है। सदर अस्पताल में तैनात डॉक्टर और वहां के कर्मी मनीष कुमार सूझबूझ से दोबारा महिला का इलाज शुरू किया गया।
डॉक्टर की अथक प्रयास से उस महिला की जान बचाई जा सकी।हालांकि डॉक्टर के मुताबिक डॉक्टर ने भी उस महिला की जिंदगी की आस छोड़ दिया था और उसकी गंभीर हालत होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया था। लेकिन फिर भी डॉक्टर को तसल्ली नहीं हुई तो डॉक्टर ने कम्पाउंडर की मदद से उस महिला का फिर से इलाज करना शुरू कर दिया ऐसे में काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद उस महिला की जान बचाई जा सकी।फ़िलहाल महिला को डॉक्टरों के देख-रेख में रखा गया है। डॉक्टर ने महिला की हालत स्टेबल बताया है।