शेखपुराएक घंटा पहले
शेखपुरा में बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर महिला थाना पुलिस ने अलग – अलग स्थानों पर छापामारी कर रेप के भिन्न – भिन्न मामलों के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छापामारी का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक चंदना कुमारी ने की। इस बाबत महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल 2022 में शेखपुरा शहर के एक मुहल्ले में गठित एक बालिका को प्रेम प्रसंग में बहला फुसला कर उसके साथ रेप करने और बाद में उसे प्रिगनेंट करने के मामले में फरार चल रहे रेपिस्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार रेपिस्ट की पहचान 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। जो उसी मुहल्ले का निवासी बताया गया है। इसी तरह एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में रेपिस्ट को सहयोग पहुंचाने वाले सहयोगी को अरियरी थाना क्षेत्र के सहनौरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रेप के इस मामले में आरोपी पिछले दो साल से फरार चल रहा था।

गिरफ्तार दोनों बालात्कारी
फरार आरोपी को पुलिस ने उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनो फरार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में प्रस्तुत कर रही है। कोर्ट के आदेश के बाद उन दोनो उनके हिसाब के जेल में भेज दिया जाएगा।