नवादा8 मिनट पहले
नवादा रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे महिला सहित 19 लोगों के साथ मारपीट की गई। इसमें से 12 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं। आरोप है कि JDU के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मो. जसीम समेत 19 लोगों शामिल हैं।
मामले में मो. समीर ने बताया कि 20 जनवरी को मेरी बहन निखत परवीन की शादी में सोनसेहारी गांव से बारात आई थी। बारात में भोजपुरी अश्लील गाना बजाया जा रहा था। इसका हमलोगों ने विरोध किया गया और गाना बजने नहीं दिया गया। जिसके बाद गांव के कुछ लोग गुस्सा हुए और तीन गाड़ी से बिना खाना खाए हुए बारात छोड़ कर वापस हो गए। फिर पूरे रिति रिवाज के साथ निकाह संपन्न कराया गया।
रस्म के अनुसार, 22 जनवरी को हमलोग जैसे ही अपने जीजा के गांव पहुंचे। उसी दौरान गांव के लोगों ने हमलोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद रिसेप्शन के पार्टी में आए लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मारपीट में 5 महिला सहित 19 लोग घायल हुए। इसमें 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें 5 लोगों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग किये है। उन्होंने कहा कि या पूरा विवाद अश्लील गाना नहीं के विरोध करने को लेकर हुआ। घायलों मे समीर रजा, उमर फारूक, यासीन मलिक, मुराद, तौफीक आलम, सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।