पटना3 मिनट पहले
पटना के बिहटा में पुलिस को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा। एक पुलिस वाले को बाटा मुसहरी में महिलाओं ने घेर लिया। उनकी तलाशी ली। तलाशी लेते हुए उनकी वर्दी तक उतरवा दी। इतने से मन नहीं भरा तो उसके जूते खोलवाए। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।
जिसमें पुलिसकर्मी महिलाओं के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। वो बार-बार बोल रहे हैं- नहीं है भाई, नहीं है। साथी पुलिस वाले भी महिलाओं से उन्हें छोड़ने की मिन्नतें करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, मद्य निषेध बाटा मुसहरी में बुधवार को छापेमारी करने गई थी।
पोल में हिस्सा लेकर खबर पर अपनी राय दीजिए।
इस दौरान मुसहरी की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों पर शराब के नाम पर छापेमारी करने के क्रम में उनके रुपए लूट लेने का आरोप लगाया। इसे लेकर महिलाएं आक्रोशित हो उठी। पुलिस को घेर लिया और उनके साथ अभद्रता करने लगीं। वीडियो में महिलाओं को रोकने के लिए साथ ही महिला पुलिस ने अपने साथी की तलाशी ली, और कहा कि इनके पास कुछ भी नहीं है। फिर भी महिलाएं नहीं मानी और बदतमीजी करती रहीं।
जबरन पैंट और जूता उतरवाया
इतना ही नहीं महिलाओं ने छापेमारी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों को खदेड़ कर बंधक बना लिया। मुसहरी की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के वर्दी पकड़, जबरन पैंट और जूता खोलकर तलाशी लेते रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि मामला मद्य निषेध विभाग का है। इसलिए मध निषेध विभाग के अधिकारी से इसकी विशेष जानकारी ली जाए।

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बनाया
छापेमारी करने गई थी टीम
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को मद्यनिषेध विभाग की एक टीम, जिसमें पदाधिकारी के अलावा महिला और पुरुष आरक्षी शामिल थे, वे बाटा मुसहरी में शराब की छापेमारी करने गए थे। बताया जा रहा है कि जब सभी शराब की छापेमारी कर लौटने लगे तो मुसहरी की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेरकर बंधक बना लिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों द्वारा उनके घर में रखे गए रुपए लूट लिए गए। इसे लेकर आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस के कपड़े उतरवा कर तलाशी ली।
पुलिस-पब्लिक से जुड़ी दूसरी खबर
पटना सिटी में पुलिस ने महिलाओं-बच्चों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:आरोपी को पकड़ने गई थी, विरोध होने पर भांजी लाठी; बवाल

पटना सिटी के बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों तक को भी नहीं छोड़ा। उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई थी, इसी दौरान लोग विरोध करने लगे। पुलिस का कहना है कि लोगों ने पथराव किया था। पुलिस की पिटाई में महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। विरोध में लोगों ने पटना बाईपास सड़क पर आग जलाकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस पर दुकानदारों से रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।