मोतिहारी13 मिनट पहले
मोतिहारी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर पैदल जा रही एक वृद्ध महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना पूरा थाना क्षेत्र के सिरिसिया चौक के पास की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि्र पिपरा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव निवासी झापस दास की 65 वर्षीय रामकली देवी और राम प्रवेश दास की 28 वर्षीय रुचि देवी दोनों बुधवार की देर शाम सड़क किनारे से जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात बाइक पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे रामकली देवी की घटना स्थल पर हुए हो गई, जबकि रुचि गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पास के डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया है। जहा इलाज चल रहा है।वही गुरुवार को पिपरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
क्या कहता है मृतका का बेटा
मृतका रामकली देवी के पुत्र ने बताया की वह गांव के पुतोह के साथ जा रही थी, इसी बीच उसे पूछे से अज्ञात बाइक सावर ने ठोकर मार दिया, जिससे मेरी मां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वही उसकी बहु गंभीर रूप से घायल हो गई।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
पिपरा थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी गई हैं। वही मृतक के परिजन के तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला हैं। वही अज्ञात बाइक का पता चलागा जा रहा है।