मधुबनीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- एसएचओ बोले : प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है
भैरव स्थान थाना के मेंहथ गांव में एक विवाहिता को मारकर शव को जला देने का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल वालों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मेंहथ गांव निवासी प्रमोद मंडल की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी की बीती रात ससुराल वालों की ओर से हत्या कर रात में ही शव को जला दिए जाने का आरोप लगाया गया है। मृतका की भाभी व भैरव स्थान थाना क्षेत्र के इमादपटटी गांव निवासी विभा देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया कि 20 वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति, ससुर, देवर आदि लोग ने दहेज के लिए प्रताड़ना देते रहते थे। बीती रात ससुराल वालों ने रीता को मारकर चुपचाप मायका पक्ष को जानकारी दिए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया। दाह संस्कार के बाद का मायका पक्ष को मामले की जानकारी दी गई।