- Hindi News
- Local
- Bihar
- Siwan
- Road Accident In Siwan, Death Of Middle aged, Auto Overturned Near Vimal Chowk, Accident Occurred Due To Speeding
सीवान30 मिनट पहले
शुक्रवार की दोपहर घायल अधेड़ की मृत्यु हो गई है।
सीवान के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के विमल चौक के समीप गुरुवार की रात ऑटो पलटने से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार को गोरखपुर जाने के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। घटना में मृतक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बनपुरा गांव निवासी स्व. सोहाद्र तिवारी के 65 वर्षीय पुत्र प्रभु नाथ तिवारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अधेड़ व्यक्ति ऑटो में सवार होकर गुरुवार की रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर विमल चौक के समीप पलट गई। घटना के बाद अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भगवानपुर हाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया।

जिसके बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि सीवान सदर अस्पताल जाने के बाद डॉक्टरों सर में गंभीर चोट लगने की बात कहते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह परिजन पीड़ित को लेकर आनन-फानन में गोरखपुर के लिए रवाना हुए जहां शुक्रवार की दोपहर के करीब पीड़ित अधेड़ की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भगवानपुर हाट थाने की पुलिस ने ऑटो को जप्त कर लिया है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी राम सुंनरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि दूसरी तरफ सीवान जिला मुख्यालय की पुलिस ने सदर अस्पताल से मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।