मुजफ्फरपुर33 मिनट पहले
इंटर परीक्षा में मृत शिक्षिका की लगी ड्यूटी।
बिहार मे एक मृत शिक्षिका का इंटर परीक्षा मे ड्यूटी लगा दी गई है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का हैं। जहां शिक्षा विभाग द्वारा एक मृत शिक्षका को भी ड्यूटी में लगा दिया गया। मृतका कुढ़नी प्रखंड अंतर्गत मनियारी बालक में पदस्थापित विभा कुमारी थी। जो काफी समय से बीमार चल रही थी। इसी बीच पिछले वर्ष सितंबर में उनकी मृत्यु हो गई। अब शिक्षा विभाग ने मृतका को ड्यूटी करने का आदेश दिया है।
इधर, मामले में प्राथमिक विद्यालय बालक मनियारी को जब यह आदेश पत्र प्राप्त हुआ, तो उन्होंने एक पत्र लिखकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को यह सूचित किया। उन्होंने बताया कि ये विभाग की बड़ी लापरवाही है। जब शिक्षिका की मृत्यु हुई तभी संबद्ध विद्यालय ने शिक्षा विभाग को यह सूचित किया की उक्त शिक्षिका की आकस्मिक मृत्यु हो गई। विभाग ने शिक्षिका का वेतन भेजना तो बंद कर दिया पर पुरानी सूची से शिक्षिका का नाम नहीं हटाया। मामला सामने के आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जाता कि मृतका का ड्यूटी शहर के स्कूल मे लगाया गया था।
वही, मामले मे डीईओ अजय कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हे नही थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने कहा मामले की जांच कराई जायेगी।