मधुबनी3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रखंड क्षेत्र की नरहिया उत्तरी पंचायत के धबही में प्रखंड प्रमुख देव नारायण सिंह यादव ने अपने निवास स्थान पर अपने स्तर से दलित महादलित, गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। प्रमुख देव नारायण सिंह यादव ने कहा कि हर वर्ष की भाती इस इस साल भी कंबल वितरण किया जा रहा है। ठंड और शीतलहर के मद्देनजर दलित-महादलित, विधवा, दिव्यांग, वृद्ध महिला सहित क हजार लोगों में कंबल वितरण किया गया है और काम अभी जारी रहेगा। कंबल मिलने से कलमवती देवी, जीवछी देवी, खैरा खातून, श्रीवती देवी, सरिता देवी, रमनी देवी सहित अन्य लाभुकों के चेहरे पर ख़ुशी की लहर देखी गई। कलमवती देवी ने कहा कि प्रमुख साहब से हम गरीब लोगों को प्रत्येक साल एक कंबल मिलता है। इस मौके पर मधुसूदन यादव, पप्पू यादव, सुमन कुमार, राहुल कुमार, बिन्देश्वर साफी, मोहम्मद असगर आदि थे।