बेगूसराय2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

फाइनेंस कार्यालय के बाहर छानबीन करते सदर एसडीपीओ।
बेखौफ लुटेरों ने बुधवार को करीब 12 बजे दिन में नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप रेलवे ओवरब्रिज पर लूट के दौरान फाईनेंसकर्मी पिंटू कुमार से 82 होजार रुपए लूटने के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी। इस दौरान बदमाशों ने पिंटू से टैब और बाइक भी लूट कर चंपत हो गए। मृतक पिंटू कुमार हर्रख पानी टंकी स्थित भारत माइक्रोफाईनेंस का रिकवरी एजेंट था तथा विभिन्न जगहों से बकाया की वसूली कर वापस लौट रहा था।
काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, हालांकि इसी बीच उसके फोन पर आए कॉल से उसकी पहचान हुई। मृतक पिंटू कुमार जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बड्डी गांव का निवासी है तथा वह छह माह से बेगूसराय में रिकवरी एजेंट का काम कर रहा था। लुटेरों ने पिंटू को सीने और पेट में दो गोली मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पिंटू को गोली मारने के बाद बदमाश आराम से उसकी बाइक स्टार्ट कर चलते बने।
ताबड़तोड़ 4-5 राउंड गोली फायर झोंक दिया
पिंटू बाघा स्थित कलेक्शन सेंटर से ग्राहकों से रुपए वसूल कर पेठिया गाछी कलेक्शन करने के लिए बाइक से जा रहा था। बदमाशों ने पीछा कर पिंटू की बाइक रोकी और उसे बैग छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद बदमाशों ने पिंटू पर ताबड़तोड़ 4-5 राउण्ड गोली फायर झोंक दिया। बदमाशों की दो गोली पिंटू के सीने और पेट में लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या की खबर के बाद हेडक्वार्टर डीएसपी नीशीथ प्रिया, सदर एसडीपीओ अमित कुमार और नगर थानाध्यक्ष रामनिवास मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए। मृतक पिंटू के मामा अजय दास ने बताया कि पिंटू तीन भाई है। वह मंझला भाई था। उसके एक बहन है।
सदर अस्पताल पहुंचे पिंटू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान में जुट गई है।
होंडा शाइन बाइक से बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
दोपहर 12 बजे का समय होगा। मैं बाइक से अकेले ही मोहनपुर जा रहा था। जब मैं सुभाष चौक से आगे बढ़ा और ओवरब्रिज पर चढ़ रहा था। तभी 3 लगातार तीन गोली चलने की आवाज सुनी। मैंने बाइक रोक दिया। देखा कि 3-4 बदमाश एक व्यक्ति को गोली मार चुके थे। गोली मारने वक्त मंझौल की ओर से यात्रियों से भरी बस आ रही थी।
बदमाशों ने यात्रियों से भरी बस के सामने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मैं काफी डर गया और अपनी बाइक सुभाष चौक की ओर घुमा लिया। तभी देखा कि दो बदमाश हत्या करके सुभाष चौक की तरफ भाग रहे हैं। मैं भी बदमाशों के पीछे 10-20 मीटर बाइक चलाया और डर कर दाहिना तरफ बाइक मोड़ कर रोक दिया।
दोनों बदमाश एनएच-31 की ओर भाग निकले। जिस बाइक से बदमाश भाग उसका आधा नम्बर बीआर-27 एस मैं देख सका। बदमाश जिस बाइक से भागे वह बाइक हीरो होंडा साइन थी। (जैसा की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया)