लखीसराय42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- दोनों ही नगर सरकार की केबिनेट में तीन सदस्य हुए शामिल
लखीसराय व सूर्यगढा के नगर सरकार के केबिनेट ने शपथ ली। लखीसराय में एसडीएम संजय कुमार एवं सूर्यगढा नप केबिनेट को डीसीएलआर सितु शर्मा ने शपथ दिलाई। लखीसराय नगर सरकार के अरविंद पासवान केबिनेट में दो महिला पार्षद वार्ड नंबर 4 की शबनम बानो, 5 की पार्षद सुनैना देवी को शामिल किया गया है। इसके अलावा वार्ड 20 के पार्षद सुरेंद्र मंडल को केबिनेट नें शामिल किया गया है। एसडीएम संजय कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में केबिनेट में शामिल मुख्य पार्षद अरविन्द पासवान, उप मुख्य पार्षद शिव शंकर राम सहित केबिनेट के पांच सदस्यों को शपथ दिलाई। अरविंद पासवान ने अपने केबिनेट में दो महिलाओं को शामिल कर धर्म और सामाजिक संतुलन बनाने की कोशिश की है। केबिनेटवमें शामिल वार्ड नंबर 4 की पार्षद शबनम बानो मुस्लिम समुदाय से हैं। वहीं 5 की पार्षद सुनैना देवी भूमिहार समाज से आती हैं। केबिनेट के तीसरे सदस्य सुरेंद्र मंडल धानुक जाति से आते हैं। सूर्यगढा में पहलीबार नगर सरकार बनी है। रूपम देवी पहली मुख्य पार्षद और वालेश्वर सिंह पहले उप मुख्य पार्षद बने। रूपम देवी केबिनेट में एक मात्र महिला पार्षद वार्ड 24 की ज्योति शामिल किया।