बांका42 मिनट पहले
बांका में सुख समृद्धि को लेकर भव्य 1001 कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसको लेकर भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर कलश शोभा यात्रा की लंबी लाइन लगी रही। इसके कारण मुख्य सड़क मार्ग पर आधे घंटे के लिए जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय पुलिस द्वारा जाम को हटवाया गया।
रजौन प्रखंड क्षेत्र के भुसिया गांव में भव्य कलश शोभायात्रा के साथ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान सुख समृद्धि को लेकर 1001 के महिलाओं एवं कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा के दौरान भागलपुर हंसडीहा सड़क पर लंबी लाइन हुई थी।
गाजे बाजे, झाकियां, ढोल नगाड़े, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सुसज्जित कलश यात्रा में कलश धारी महिलाओं के अलावा भारी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान कई जगहों पर स्थानीय लोगों द्वारा रोक कर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यह कलश शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ भुसिया कथा स्थल से निकलकर रजौन भागलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग का भ्रमण करते हुए रजौन मोदी हाट परिसर स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचकर तलाब से कलश में जल भरकर पुनः कथा स्थल पर लौटा। जहां लाए गए कलश के जल्द से विधि विधान के साथ यज्ञ स्थल पर कलश को स्थापित कराया गया। लंबी कलश शोभायात्रा के कारण भागलपुर का सड़क मार्ग पर आधे घंटे के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस द्वारा जाम को हटवाया गया।
श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ 23 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल बना हुआ है।