बांका5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाना में एक कहावत मशहुर है म्हारी छोरियां – छोरों से कम है के, ये बातें बांका जिले में सटीक बैठ रही है, 10 जनवरी से 13 जनवरी तक समस्तीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांका की रत्ना व रजनी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। जबकि 1 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपि यनशिप में बिहार की 12 खिलाड़ियों में बांका की रत्ना व रजनी का भी शानदार खेल के प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस मौके पर बांका जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, सचिव रामकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष भगवती कुमार सिंह, संरक्षक शिवन रायण झा, संयुक्त सचिव चंदन कुमार, संजय झा, उपेंद्र सिंह यादव, सुबोध झा, अनुभव कुमार, चंदन चौधरी, पंकज कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभका मनाएं प्रकट कर भविष्य में और अच्छा करने हेतु बधाई दी। टीम प्रशिक्षक, संयुक्त सचिव बांका जिला वॉलीबॉल संघ सह सहायक सचिव बिहार वॉलीबॉल संघ ने बताया कि रत्ना एवम रजनी दोनों बेहतरीन आल राउंडर है और हमेशा अपने खेल से विपक्षी टीम पर हावी रहती है। साथ ही अन्य खेल संघ के सदस्यों एवं खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी।