भागलपुर4 घंटे पहलेलेखक: अंकित अमन
- कॉपी लिंक

(फाइल फोटो)
गणतंत्र दिवस पर रांची में हाेने वाले मुख्य समाराेह में इस बार भागलपुर में बना खादी का तिरंगा लहराएगा। रांची से ही अन्य जगहाें पर फहराने के लिए 100 तिरंगे का ऑर्डर भागलपुर खादी ग्राम उद्याेग संघ काे मिला है। एक तिरंगे की कीमत 300 रुपए है। भागलपुर जिला प्रशासन ने भी 14 हजार रुपए के तिरंगे का आर्डर दिया है। इनमें 72 इंच लंबा व 48 इंच चौड़ा एक तिरंगा खादी का बनाना है।
54 इंच लंबा व 36 इंच चौड़े दाे सिल्क के तिरंगे का भी ऑर्डर मिला है। बाकी अन्य तिरंगे हैं। हालांकि खादी भंडार काे पिछले 15 अगस्त की तुलना में ऑर्डर काफी कम मिला है। खादी भंडार ने इस बार 5 लाख रुपए का तिरंगा बेचने का लक्ष्य बनाया है। खलीफाबाग चाैक के पास स्थित खादी भंडार में तिरंगे की बिक्री शुरू हाे गयी है। शाह मार्केट में जगदीशपुर के पुरैनी के 10 कारीगर झंडा बना रहे हैं। एक दिन में 200 झंडा तैयार हाे रहा है।

खादी भंडार में झंडे की शुरू हुई बिक्री
भागलपुर खादी ग्राम उद्योग संघ के प्रशासक मायाकांत झा ने बताया कि तिरंगे की डिमांड इस बार पिछले स्वतंत्रता दिवस की तरह नहीं है। लेकिन पिछले शुक्रवार को रांची से 100 पीस तिरंगे का आर्डर आया है। पिछली बार आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस काे लेकर देश के कई राज्यों से तिरंगे की काफी आर्डर आया था। हालांकि शहर में बेचने के लिए भी तिरंगे बनाए जा रहे हैं।