जमुईएक घंटा पहले

जमुई एसपी शौर्य सुमन को फोन पर धमकी देने वाले युवक को चकाई पुलिस ने झारखंड के देवघर नगर थाना क्षेत्र के एक होटल से गुरुवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस अभी इसकी पुष्टि आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहीं है। जमुई एसपी के मोबाइल पर बुधवार की देर शाम किसी शख्स ने फोन पर धमकी दी। एसपी से अभद्र भाषा एवं गाली गलौज का इस्तेमाल किया।

जानकारी के अनुसार बालू के धंधे से जुड़े युवक ने यह धमकी दिया है।गिरफ्तार युवक की पहचान लाल सिंह उर्फ कुणाल सिंह जो जमुई थाना के संकुरहा गांव का बताया जाता है। सूत्रों की माने तो युवक बालू के कारोबार से जुड़ा है।
घटना के बारे गिरफ्तार युवक ने बताया कि मुझे नही मालूम किस घटना में गिरफ्तारी हुई है। एसपी से मोबाइल पर अभद्र बात करने की घटना पर बताते है कि मेरे मोबाइल से किसी ने कॉल किया गया है।जिसकी जानकारी नहीं है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि मेरे अलावे और भी गिरफ्तारी हुए है।जिसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
इधर एसपी को मोबाइल अभद्र बात करने के कारण जिले के पूरी पुलिस महकमा में अफरा तफरी मच गया।उस फोन काल की जांच में सभी जुट गए।जांच के दौरान लोकेशन मिला कि देवघर नगर थाना क्षेत्र में युवक ठहरा हुआ है। जिसके बाद चकाई पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे अपने साथ जमुई लाई। बताया जाता है कि युवक पर पहले से कई मामले दर्ज है।