- Hindi News
- Local
- Bihar
- Jamui
- Jamui News; Rape Of A Woman In Jamui, She Said – Even The Husband Did Not Save Her, Said… What Happened, He Is Only A Friend
जमुई39 मिनट पहले
जमुई में पति के सामने ही पत्नी रेप हुआ। रेप करने वाला पति का दोस्त है। महिला ने जब इसका विरोध किया और पति से बचाने की गुहार लगाई तो पति ने कहा-क्या हुआ दोस्त ही तो है। दोनों ने मिलकर रेप किया।
दोनों की शादी छह महीने पहले मंदिर में हुई थी। दोनों में अफेयर था, लेकिन परिवार राजी न होने पर दोनों की मंदिर में शादी हुई थी।
पीड़ित ने मंगलवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पति बोकारो सेल में नौकरी करता है। दोनों एक साथ बोकारो में ही रह रहे थे। शनिवार को दोनों बोकारो से जमुई आए थे और एक किराए के मकान में थे। देर रात उनके पति के दोस्त सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी रमन सिन्हा भी आया। फिर पति के साथ मिलकर शराब पीने लगा। देर रात अचानक रमन सिन्हा ने महिला का हाथ पकड़ लिया गया।
पति ने भी साथ नहीं दिया, दोस्त के साथ रेप किया
जब पीड़िता ने यह बात अपने पति को कही…तो उसका जवाब आया कि क्या हो गया, मेरा दोस्त ही तो है। कुछ घट थोड़े न जाएगा। महिला के विरोध पर भी रमन सिन्हा नहीं माना। उसने रेप किया। महिला के मुताबिक उसके बाद पति ने भी रेप किया।
परिवार वालों ने भी समझौता करने की बात कही
पीड़िता ने बताया कि रविवार की सुबह जब घटना की जानकारी अपने पति के परिवार वालों को दी। ससुराल वालों ने केस करने से मना कर दिया गया। फिर समझौता की बात कही। रविवार की शाम उनके पति के भाई और भाभी समझौता के लिए आए, लेकिन उन लोगों के साथ मिलकर मारपीट करने लगे। साथ ही गला दबाकर जान मारने की कोशिश करने लगे।
सोमवार को थाने से लौटाया
पीड़िता सोमवार की शाम टाउन थाना में आवेदन देने पहुंची थी, लेकिन टाउन थाना की पुलिस ने उसे महिला थाना जाकर आवेदन देने की बात कही गई। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष के छुट्टी पर रहने की वजह से वह मंगलवार को महिला थाना में आवेदन देकर सभी आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
महिला थानाध्यक्ष ममता गिरी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन की जांच कराई जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।