शेखपुरा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत 18 से 24 जनवरी तक चलने वाले कार्यक्रम का समापन जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जल जीवन हरियाली के प्रतीक के रूप में जिलाधिकारी को पौधा देकर सम्मानित किया गया। स्कूली बच्चों के माध्यम से बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं से संबंधित गीत-संगीत की प्रस्तुति ने सभी लोगों का मन मोह लिया। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अंतर्गत दहेज उन्मूलन, बाल-विवाह रोकने तथा लैंगिक समानता हेतु संदेशों का प्रचार-प्रसार करने एवं अपने स्वयं के जीवन में उतारने से संबंधित विचारों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले इस हेतु लगातार प्रयास करने की आवश्यकता है। वर्तमान में भी विभिन्न विभागों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम चलाये जा रहें है। आज महिलाएं पुरूषों के समान विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में समान रूप से सफल हो रही है। श्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा सकता है ताकि महिला उत्पीड़न पर रोक लगे। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने वाले विभिन्न विभागों की प्रशंसा किया। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्ता अर्चना कुमारी शेखपुरा, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, महिला हेल्पलाइन शेखपुरा के साथ-साथ शिक्षक एवं स्कूली बच्चों आदि उपस्थित थें।