रोहतास33 मिनट पहले
रोहतास जिला मुख्यालय में स्थित मल्टी परपस हाॅल में बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम धर्मेन्द्र कुमार नं की। मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आज 13वें मतदाता दिवस का आयोजन हो रहा है। इसकी थीम है वोट देना सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य है। बताया कि जिले में विशेष पुनरीक्षण अभियान में 2023 में 23350 नए लोगों का नाम जोड़ा गया है। जिसमें 11715 पुरूष मतदाता है जबकि महिला मतदाता की संख्या 11634 हैं।
जोड़े गए नए मतदाताओं 16482 वोटर 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के हैं। बताया कि जिले में अब कुल मतदाताओं की संख्या 22 लाख 25 हजार 926 पहुंच गई है। जिसमें पुरूष मतइाताओं की संख्या 1163969 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1061892 है।

प्रत्येक विधानसभा के 3 बीएलओ सम्मानित
मतदाता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेहीतर कार्य करने वाले बीएलओ बूथ लेवल अफसर को सम्मानित किया गया। इस तरह 21 बीएलओ को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर दिव्यांग आइकाॅन शशिकांत पाण्डेय द्वारा सभी को मतदतान करने की शपथ दिलाई गई। डीएम ने उन्हें अग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डीडीसी, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नव मतदाता, राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष एवं सचिव एवे अन्य मौजूद थे।