छपरा17 मिनट पहले
मई 2022 में सम्पन्न हुआ था छेका
छपरा में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी तय होने के बाद लड़का-लड़की में फोन पर बात होने लगी। दोनों एक-दूसरे के नजदीक आने लगे और एक दिन लड़का-लड़की घर छोड़कर फरार हो गए। मामला सारण जिला के दरियापुर थाना क्षेत्र का है, जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और परिजनों के दबाव के बाद दोनों को घर बुला पुलिस अभिरक्षा में मंदिर में विवाह कराया गया। युवक दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर निवासी पूजन साहनी का पुत्र बोलबम साहनी बतया जा रहा है। जबकि युवती की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रामपुर रुद्र निवासी सिकंदर मांझी की पुत्री संध्या कुमारी बताई जा रही है। विवाह के बाद दोनों अकबरपुर चले गए।

पुलिस अभिरक्षा में मंदिर में हुआ विवाह
2022 में संपन्न हुआ था छेका
युवक बोलबम और युवती संध्या का परिजनों के द्वारा तय किये गए रिश्ते के अनुसार मई 2022 में छेका सम्पन्न हुआ था और विवाह मई 2023 में होने की प्लानिंग थी, जिसके बाद परिवार के रजामंदी से दोनो एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। वहीं दोनो एक दूसरे के साथ घर में बिना बताए 8 नवंबर को घर से फरार हो गए, जिसके बाद लड़की वाले परेशान होकर लड़की को ढूंढने लगे। वहीं लड़की के फरार होने के बाद पिता द्वारा न्याय के लिए गुहार लगाया गया। पुलिस हस्तक्षेप और शादी तय होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

मई 2023 में होने वाली थी शादी
पूरे इलाके में हो रही है चर्चा
मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय थाना प्रभारी, जनप्रतिधि और परिजनों के पहल पर युवक-युवती को घर बुलाकर शुक्रवार के रात पानापुर बाजार के राम जानकी मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। विवाह के वक्त पुलिस कर्मी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं इस विवाह की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है

पूरे इलाके में हो रही है विवाह की चर्चा