भागलपुरएक घंटा पहले
मूर्ति का अनावरण
भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 126वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह कार्यक्रम बिहार बंगाली समिति के मार्गदर्शन में सुभाष संघ परिवार के द्वारा बड़े ही धूमधाम से किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के पूर्व बिहार बंगाली समिति के द्वारा स्थानीय दुर्गा चरण हाई स्कूल से प्रभात फेरी और झांकियां निकाली गई। प्रभात फेरी मानिक सरकार चौक आदमपुर चॉक होते हुए पुनः लाजपतपार्क पहुंची।
कई स्कूलों के छात्र- छात्राएं हुई शामिल
प्रभात फेरी शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए। इस प्रभात फेरी में भारत माता और सुभाष चंद्र बोस की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग भी थे। लोगों ने सुभाष चन्द्र बोस के नारे भी लगाए। उनके प्रति बच्चों में भी अलग उत्साह देखने को मिला।
रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
जिले के दुर्गाचरण स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान कई लोगों ने रक्तदान किया। वहीं महापौर वसुंधरा लाल ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस में देश प्रेम का जज्बा था। जो जज्बा उनमें था।
वहीं, जज्बा युवाओं को सीखना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि देश प्रेम का जज़्बा उनमें कूट कूट कर भरा हुआ था। उन्होंने कई नारे भी दिए। सभी देश वासियों को उनसे सिख लेनी चाहिए। इस कार्यक्रम में बिहार बंगाली समिति के सदस्य एवं शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।