शेखपुरा13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेखपुरा जिले मे दो बेटियों ने अलग-अलग क्षेत्र में सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया हैं। जिसमें घाटकुसुम्भा प्रखंड के बेलोनी गांव निवासी सरोवर राम की पुत्री प्रियंका कुमारी ने बीपीएससी 66 वीं की परीक्षा मे सफलता पाई है। उनका चयन आपूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ है। प्रियंका कुमारी वर्तमान में मधुबनी रेलवे स्टेशन में स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। प्रियंका कुमारी की शादी चेवाड़ा प्रखंड के लहना गांव निवासी बच्चू राम के पुत्र विशाल कुमार के साथ हुई है। प्रियंका के आपूर्ति निरीक्षक बनने पर लोगों ने बधाई दी है। वहीं, सदर प्रखंड के मुरारपुर गांव निवासी रामविलास राम की पुत्री पिंकी कुमारी दरोगा बनकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी सफलता पर अखिल भारतीय धारी विकास मंच के मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार आनंद के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता एवं गांव के लोग बधाई दिया है।