मधुबनी28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- बाढ़ के समय जिस क्षेत्र के लाेगाें काे नाव की जरूरत हाे, वाे तत्काल सीअ से बात करें
बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र केलिए एमएलसी फंड से 4.10 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित 10 नावों का लोकार्पण शुक्रवार को राज्यपाल द्वारा मनोनीत भाजपा के एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने किया। इस मौके पर एमएलसी ठाकुर ने कहा कि बेनीपट्टी अंचल के अति बाढ़ प्रभावित पश्चिमी क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए उन्होंने अपने ऐच्छिक कोष से 10 नावें दी है। जिसका वितरण क्षेत्र में सीओ अपने कार्यक्षमता व लोगों की मांग के आधार पर करेंगे। जिस क्षेत्र में नाव की जरूरत हो उस क्षेत्र के लोग सीओ से बात करें। सीओ उचित मापदंड अपनाकर क्षेत्र के लोगों को नाव देंगे। एमएलसी ने कहा कि सीओ ने उन्हें बताया है कि पहले बगैर वारिस वाले लोग नाव ले जाते थे। इससे नाव का कोई अता-पता नहीं रहता था। लेकिन, अब हम अपने हल्का कर्मचारी के मार्फ़त जरूरतमंद क्षेत्र के लोगों केलिए नाव देंगे। ताकि, खोजने पर नाव का अता-पता मिले और नाव के वारिस सरकारी कर्मी बनें। सीओ के इस निर्णय का वो स्वागत करते हैं।
एमएलसी ने कहा कि बेनीपट्टी अंचल क्षेत्र में नाव की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो वो अपने ऐच्छिक कोष से इस क्षेत्र के लोगों केलिए और नाव देंगे। इस मौके पर एमएलसी का स्वागत मिथिला के पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार पाग-दोपाटा पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सीओ पल्लवी कुमारी गुप्ता, बीडीओ डॉ. रवि रंजन, अंचल निरीक्षक सह राजस्व कर्मचारी प्रमोद मंडल, डॉ. बागीशकांत झा, मुखिया डॉ. शैलेंद्र झा, भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, भाजपा अरेर मंडल के अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, अमरनाथ प्रसाद, अमरेश वर्मा, विवेकानंद झा, अभिषेक कुमार गोल्डेन, रविंद्र सिंह, रमेश मिश्र, संतोष झा, उमाशंकर गुप्ता, संजय चौधरी, सुनील चौधरी, भास्कर चौधरी, अमित सिंह, प्रदीप सिंह, कृष्णेश्वर ठाकुर, मनोज सहनी, सुभाषचंद्र उदय, अनिल राय, सुधीर झा, रामबाबू यादव, राजा झा, मोहन मिश्र आदि उपस्थित थे।