नवादा6 मिनट पहले
डांस करते दिखे मुखिया।
नवादा में बार बालाओं के साथ मुखिया और पंचायत समिति सदस्य डर्टी डांस करते दिखे। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोग मुखिया और पंचायत समिति सदस्य पर कार्रवाई की मांग कर हैं। यह मामला रजौली प्रखंड के अंधरवारी पंचायत का है। रविवार रात को छठी के भोज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य का कहना है कि हमारे पंचायत में छठी का कार्यक्रम था।स्थानीय नवयुवक के आग्रह पर हमलोगों ने बार-बालाओं के साथ डांस किया। नवयुवकों ने कहा कि सर पहली बार पंचायत का दायित्व मिला है। इसी को देखते हुए हमलोगों ने जनता की बात मान ली। और डांस किया।

बालाओं के साथ ठुमके लगाते दिखे।
स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते रहे
मुखिया की पहचान विनोद कुमार राम उर्फ भोला राम और अंधरवारी पंचायत के समिति चंदन कुमार कुशवाहा के रूप में हुई। लोगों का कहना है कि दोनों जनप्रतिनिधि पहली बार चुनाव जीते हैं। इधर, रविवार देर रात तक स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो वायरल हुआ तो लोग पर इनपर सवाल खड़े करने लगे। लोगों का कहना है कि दोनों प्रतिनिधि जमकर अश्लील गानों पर डांस कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों को अपनी मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। अब वो अगर ऐसा करेंगे तो इसका गलत संदेश जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।