दरभंगाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर की अध्यक्षता में नगर संयोजक पंकज बारी के नेतृत्व में 500 मीटर का तिरंगा पदयात्रा निकाला गया। यह यात्रा मनोकामना मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई और इस यात्रा में दरभंगा के सैकड़ों राष्ट्रवादी विचार के युवाओं ने भाग लिया। साथ में 500 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मान के साथ अपने कंधों पर धाम 11 किलोमीटर की दूरी तय कर रोड मार्च किया। वही इस मौके पर यात्रा शुरू होने से पहले भारत माता पूजन उत्सव एवं राष्ट्रीय गान गाया गया। उसके बाद यह यात्रा प्रारंभ हुई। वही इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने सभी देशवासियों को कहा कि भारत देश को एक लोकतांत्रिक, संप्रभु और गणतंत्र देश घोषित किया गया।