- Hindi News
- Local
- Bihar
- Buxar
- Ganga River 5 Meters Below Danger Mark, Water Level Decreased In Buxar At The Speed Of 1cm Per Hour, The Water Level Reached 55.67
बक्सरएक घंटा पहले
बक्सर जिले में तेज प्रवाह के साथ गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर स्थिर होने के बाद लगातार घटना शुरू हो गया है। वहीं गंगा का प्रवाह वेग भी कम हो गया है। धीमी रफ्तार से घटते इस जलस्तर से तटवर्ती इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को राहत महसूस हो रही है हालांकि प्रशासन और केंद्रीय जल आयोग लगातार नदी के जलस्तर ओर नजर बनाये हुए है।
जिले में नदी के जलस्तर जितनी जल्दी चेतावनी बिंदु के पास पहुंचा था वैसे ही धीमी रफ्तार में अब चेतावनी बिंदु से दूरी बढ़ती जा रही है। गंगा के जल स्तर में वृद्धि से तटवर्ती गांव में लोग सहमे नजर आ रहे थे जिन्हें अब थोडा सुकून है।
केंद्रीय जल आयोग स्किल्ड वर्क असिस्टेंट विद्यापति तिवारी में बताया कि शनिवार को नदी एक सेंटीमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से घटती नजर आई है। यह घटाव आगे भी जारी रहेगा।सुबह 6 बजे नदी का जलस्तर 55.78मीटर पर था तो वही दोपहर 12 बजे 55.72,3 बजे 55.69वही शाम 5 बजे घटकर 55. 67 जा पहुंचा है।आगे भी नदी के जलस्तर पर नजर रखा जा रहा है।
गंगा खतरे के निशान से अब 5 मीटर की दूरी पर है। गंगा नदी अभी सामान्य स्थिति में हैं।हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ के मद्देनजर अभी भी अलर्ट मोड में है।