कटिहार3 घंटे पहले
कटिहार में करंट लगने से एक की मौत
कटिहार में फोर लाइन निर्माण में काम कर रहे एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मजदूर सरिया लेकर पुल के ऊपर जा रहा था। इसी दौरान 11000 वोल्ट वाले तार में लोहे का सरिया सट गया। जिसके कारण मजदूर को करंट लग गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज घटना की जांच में जुट गई है। घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर के समीप की है। जहां डीबीएल कंपनी के तरफ से कटिहार पूर्णिया फोर लाइन सड़क निर्माण का कार्य कर रहे है।
घटना के बाद मृतक के परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। परिजनों ने बताया कि कंपनी के द्वारा मजदूरों को सेफ्टी का कोई समान नहीं दिया जाता है। बिना सेफ्टी सामान के ही सभी मजदूर काम करते है। जिसके कारण यह हादसा हुआ है और उनकी मौत हो गई। अगर उनके पास भी काम करते दौरान अगर सेफ्टी समान पहने हुए रहते तो शायद उनकी जान बच जाती।
मृतक 50 वर्षीय सुशील सहनी के परिजनों ने बताया वे लोग बरारी थाना क्षेत्र के मझेली गांव के रहने वाले है। मृतक डीबीएल कंपनी में काम करता था। फिलहाल में वह मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कंपनी के लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिजनों ने उचित मुआवजा देने की मांग कंपनी से किया है।
कंपनी के सुपरवाइजर रमेश कुमार ने इस घटना पर अपने ही कंपनी का लापरवाही बताया है। सुपरवाइजर ने कहा कि लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हो गई। उन्होंने ने बताया कि पुल का काम चल रहा था। मजदूर सरिया उठाकर पुल के ऊपर जा रहा था। इसी दौरान सरिया 11000 बोल्ट वाले तार में छू गया। जिसके कारण उन्हें करंट लगी और उनकी मौत हो गई।