बगहा40 मिनट पहले
बगहा में पिता ने पुत्री के साथ किया रेप।
बगहा में एक पिता पर बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी की पत्नी की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। पिछले कई सालों से बेटी के साथ रेप कर रहा था। इधर, पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई। मामला नगर थाना क्षेत्र का है।
आरोपी (52 वर्ष) के खिलाफ नगर थाने में FIR दर्ज की गई है। एसएचओ अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में जीएमसीएच बेतिया के लिए भेज दिया गया है।
6 माह की गर्भवती है पीड़िता
पीड़िता (19) छह महीने की प्रेग्नेंट है। इस मामले में डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की को सोमवार की रात इलाज के लिए लाया था। फिर उसे बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है। लड़की की शादी नहीं हुई है। उसके बावजूद वह प्रेग्ननेंट है।
10 वर्ष पहले पत्नी की हुई थी मौत
आरोपी की शादी 1990 में हुई थी। इसके बाद उसके घर एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ। 10 वर्ष पहले पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद लड़की की जिम्मेवारी उसकी चाची उठाने लगी। लेकिन, कुछ ही दिनों बाद लड़की के पिता ने चाची के पास से जबरन अपने पास बुला लिया। हालांकि, परिजनों ने इसका विरोध भी किया था। क्योंकि कमल किशोर के पास रहने के लिए एक ही कमरा है। विरोध के बावजूद कमल किशोर अपने रिश्तेदारों से दूरी बना लिया था।

इसी कमरे में पिता के साथ रहती थी पीड़िता।
जबरन मारने की धमकी देकर बनाता था संबंध
पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने रेप किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। उसके पिता के पास एक ही रूम है, जिसमें एक ही बिछावन पर दोनों सोते थे।
हत्या के लिए त्रिवेणी ले गया था
पीड़िता ने बताया कि प्रेग्नेंट हो जाने पर पिता उसे वाल्मीकि नगर त्रिवेणी स्नान के समय ले गया। वहां उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान लड़की घायल हो गई। इसके बाद लड़की को छोड़कर भाग निकला। पीड़िता की मौसी वाल्मीकि नगर में रहती है। यहां पहुंचकर उसने पिता के करतूतों का खुलासा किया। वहीं, चोट लगने के कारण पेट में दर्द हो रहा था।
इसके बाद आनन-फानन में परिजन लड़की का इलाज कराने के लिए नेपाल ले गए। वहां प्रेग्नेंट होने की सूचना मिली। इसके बाद पीड़िता को परिजन बिहार लेकर आए। यहां अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की को जीएमसीएच बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही।