- Hindi News
- Local
- Bihar
- Siwan
- A Woman Suffering From Labor Pain Took Her Out By Putting Her Hand Around Her Neck, Gave Birth On The Road
सीवान31 मिनट पहले
सीवान के जामा प्रखंड के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार की रात उस समय लोगों का आक्रोश भड़क उठा। जब एक महिला प्रसव पीड़ा से कराहती हुई सरकारी अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि जब महिला अस्पताल में एडमिट होने के लिए पहुंची तो अस्पताल प्रबंधक ने महिला को भर्ती नहीं लिया। अस्पताल के कर्मियों ने महिला को धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद महिला पीड़ा से कराहती हुई वापस लौट रही थी।
इसी दौरान जामो बाजार के दलित बस्ती के समीप सड़क पर ही महिला का प्रसव हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसका प्रसव पीड़ा शुरू हुआ तो वह अस्पताल पहुंची हुई थी। तब अस्पताल की एक महिला आशा ने 1000 रुपये लिए और दर्द का 2 इंजेक्शन लगाए। जब महिला ने फोन करके अपने पति को बाजार से अस्पताल बुलाने के लिए कहा तो अस्पताल के कर्मचारियों ने महिला के गले में हाथ लगाकर धक्का देते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद प्रसव पीड़ा से चीख रही महिला ने सड़क पर ही नवजात को जन्म दे दिया। जिसके बाद लोगों ने अस्पताल प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जोरदार बवाल काटा।

पीड़ित महिला की पहचान गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के पथरा गांव निवासी आजाद हुसैन की 26 वर्षीय पत्नी सायरा खातून के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की देर संध्या की है। इधर एक महिला से सरकारी अस्पताल के चिकित्सक कर्मियों के द्वारा इस तरह की बर्बरता से नाराज स्थानीय मुखिया सविता सिंह के सहयोग से ग्रामीणों ने अस्पताल के मुख्य गेट में ताला जड़ दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। बताते चलें कि महिला जामो बाजार एलआईसी ऑफिस में किसी काम के सिलसिले में आई थी। तभी उसे प्रसव पीड़ा होने लगा।
कहते हैं सिविल सर्जन
इस मामले में सिविल सर्जन डॉ यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में लाया गया है मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के ऊपर करवाई होगी।