भागलपुर3 मिनट पहले
झंडे को सलामी देते पदाधिकारी।
भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड मैदान में प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। 74वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया गया। कोरोना के दो वर्षों के बाद आम लोगों के लिए भी सैंडिस का द्वार खुला रहा। रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियों ने मन मोह लिया। झांकी परिवहन विभाग, आंगनबाड़ी केंद्र व कृषि विभाग के द्वारा झांकी सजाई गई थी। झांकी के माध्यम से लोगों को कई संदेश भी दिए गए।
10 प्लाटून ने किया परेड
बिहार पुलिस के 10 प्लाटून परेड में शामिल हुए। झंडोत्तोलन के उपरांत परेड किया गया। इसमें बिहार पुलिस के जवान के साथ साथ, एनसीसी व स्काउट गाइड की भी टीम शामिल थे।
11 तरह की निकाली गई झांकी
इस वर्ष झंडोत्तोलन के बाद झांकी निकाली गई। इसमें कई विभाग के द्वारा झाँकी निकाली गई। मुख्य रूप से भागलपुर का प्रसिद्ध कतरनी चूड़ा व जर्दालू आम की झांकी लोगों को भा रही थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी झांकी निकाली गई थी। झांकी के माध्यम से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी गई।
स्वंत्रता सेनानी को किया गया सम्मानित
झंडोत्तोलन के बाद दो स्वंत्रता सेनानी को सम्मानित किया गया। पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सम्बोधन में बताया कि इनलोगों का देश के आजादी में अहम भूमिका रही है। मंच पर प्रमंडलीय आयुक्त दया निधान पांडे ने संबोधित करते हुए बताया कि शहर में कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत शहर को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर को स्वस्छ रखने के लिए भी शहर वासियों से अपील की। कोरोना के बाद इस आयोजन से आम लोग भी उत्साहित दिखे। मैदान में आम लोगों ने झंडोत्तोलन को देखा व शहर के विकास के बारे में भी जाना।