बांकाएक घंटा पहले
बांका में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटने से मचा अफरा-तफरी। ऑटो में सवार आधे दर्जन यात्री हुए गंभीर रूप से जख्मी। जिसमें से एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
घटना बुधवार संध्या 4:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेठौर नाथ मंदिर से पूजा अर्चना करके लौट रहे एक ऑटो अनियंत्रित होकर अचानक चीलकावर गांव के पास पलट गया। जिसमें सवार आधे दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसे देखकर स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें चिलकावर गांव निवासी तारा देवी,हिना देवी एवं अजीत कुमार सहित अन्य को गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार करने के बाद तारा देवी की काफी गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में भागलपुर का मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि एक ऑटो पर सवार होकर आधे दर्जन लोग जेठौर नाथ पूजा अर्चना करने के लिए गए थे। पूजा करके लौटने के क्रम में चीलकावर के पास अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। जिसके कारण ऑटो में सवार सभी यात्री जख्मी हो गया। ऑटो तेज रफ्तार में रहने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया है। घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
अमरपुर रेफरल अस्पताल के डॉक्टर सुनील चौधरी एवं राय बहादुर ने बताया कि अभी भी कई यात्री की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल अभी काफी गंभीर रूप से जख्मी एक महिला को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना पर सभी घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।