सासाराम (रोहतास)एक घंटा पहले
पुलिस गिरफ्त में नक्सली।
रोहतास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात नक्सली भरदुल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस बल पर गोलीबारी समेत 6 मामलों में पुलिस को इसकी तलाश थी, वह 21 साल से फरार चल रहा था। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने शनिवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात नक्सली भरदुल यादव किसी बड़ी घटना को अंजाम देने चुटिया थाना क्षेत्र में आया हुआ है।
सूचना के बाद डेहरी एसडीपीओ एवं एसएसबी सहायक कमांडेट के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम यदुनाथपुर क्षेत्र में भेजी गई। टीम में चुटिया एवं यदनाथपुर थाना की पुलिस शामिल थी। टीम ने यदुनाथपुर गांव की नाकेबंदी की, उसके बाद छापेमारी शुरू की। पुलिस घेरे में फंसते देख भरदुल यादव ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने तत्परता से उसे गिरफ्तार कर लिया। भरदुलिया से जंगल जाने वाले रास्तें में भागते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।
2001 के मुठभेड़ में था शमिल
वर्ष 2001 में नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें एक नक्सली मारा गया था, तथा एक रायफल बरामद किया गया था। मामले में चुटिया थाना में 34 2001 दर्ज किया गया था। जिसमें 23 नक्सलियों की गिरफ्तारी की गई थी। जिसमें कुछ फरार चल रहे थे, जिसमें भरदुल यादव भी शामिल था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर चुटिया थाना, नौहट्टा थाना एवं कैमूर के अधौरा थाना में मामल दर्ज हैं। उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिससे इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सहयोग मिलेगा।