शेखपुरा16 मिनट पहले
शेखपुरा में गुप्त सूचना के आधार पर केवटी ओपी पुलिस ने बीती देर रात्रि बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मिल्की चक गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी मुनचुन यादव उर्फ पोठिया यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
छापेमारी का नेतृत्व केवटी पुलिस ओपी के ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक हरेंद्र कुमार सिंह ने की। इस बाबत ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार फरार आरोपी मिल्की चक गांव निवासी विनेश्वर यादव का पुत्र बताया गया है। उन्होंने बताया कि दो माह पहले नवंबर 2022 में इसने बगल के गांव काबिल गंज गांव की एक महिला गायत्री देवी और उसके पति रामेश्वर चौधरी के ऊपर लाठी और डंडों से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
घटना के संबंध में घायल महिला की शिकायत पर बरबीघा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव छोड़कर अन्यत्र फरार हो गया था। जबकि पुलिस इसकी गिरफ्तारी हेतु कई बार इसके घर पर छापामारी की थी। लेकिन इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले फरार आरोपी अपना गांव आया हुआ था। इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम इसके गांव में छापामारी कर इसे अपने घर से ही गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस कड़ी पुलिस निगरानी में ओपी लेकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई।