- Hindi News
- Local
- Bihar
- Siwan
- Leader Of Opposition Vijay Sinha Reached Siwan Sadar Hospital, Patients Admitted In Liquor Case Were Given Leave Before Reaching, Raged On CS
सीवानएक घंटा पहले
सिविल सर्जन से बात करते नेता प्रतिपक्ष।
सीवान सदर अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा के पहुंचने से कुछ मिनट पहले ही शराब से पीड़ित तीनों मरीजों की छुट्टी कर दी गई। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर डॉक्टर को जमकर फटकार लगा दी।
वहीं सिविल सर्जन से भी कड़े तेवर में सवाल जवाब कर दिया। अस्पताल कैंपस में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर बरसे, उन्होंने निशाना साधते हुए कहा की इस सरकार के ऊपर मुकदमा होना चाहिए। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर मुकदमा करने की बात कही। वह इतने पर ही नही रुके उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के ऊपर 302 का मुकदमा चलाने की भी बात कहा।

सीवान सदर अस्पताल पहुंचने से पहले जहरीली शराब पीने से ग्राषित मरीजों को हटाया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि जब मैं बाला गांव पहुंचा तो वहां के लोग बता रहे थे कि कुछ मरीजों को जबरदस्ती अस्पताल में रोक कर रखा गया है। उन्होंने बताया कि मरीज हमारा ठीक था लेकिन अस्पताल में इंजेक्शन देने के बाद तड़प तड़प कर उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने सीवान सदर अस्पताल की स्थिति बद से बदतर बताया।
कहा कि यह बीमारी की इलाज करने के लिए नहीं बीमारी को दबाने की खेल में लगते हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर जमकर बोला। कहा कि उन्हें जब जानकारी हुई कि मैं यहां पहुंच रहा हूं तो अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया कि जो मरीज कल डिस्चार्ज हुआ था उसे अस्पताल में रोक करके रखा गया था।

मरीज नहीं मिलने से भड़के।
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से पूछा सवाल, कहा बिहार में कौन सा चला रहे तमाशा
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीवान सदर अस्पताल के कैंपस में खड़े होकर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा कि बिहार में कौन सा तमाशा चला रहे है। कहां कहां अपने पाप को छुपाइएगा। इस पाप से निकलकर उच्च स्तरीय जांच करवाइए। कहा आपके हस्तिनापुर के गुलाम किस तरह बिहार के जनता को परेशान कर रहा है यह सबसे बड़ा उदाहरण सदर अस्पताल का है।